Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दौराला थानाक्षेत्र में देर रात नलकूप की हौज में मृत पड़ा...

मेरठ: दौराला थानाक्षेत्र में देर रात नलकूप की हौज में मृत पड़ा मिला टेलर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थानाक्षेत्र के रुहासा गांव के रहने वाले महेश(47) पुत्र बीर सिंह का शव मंगलवार देर रात गांव के ही एक नलकूप की हौज में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की और परिजनों को बुलवाया।

परिजनों ने बताया कि महेश मंगलवार को सकौती की ओर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो चिंता बढ़ गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश नशे की हालत में थे और संभवत: पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण नलकूप की हौज में गिर गए। अधिक नशे के चलते वह बाहर नहीं निकल पाए और वहीं डूबकर उनकी मौत हो गई।

भतीजे एडवोकेट कपिल जाटव ने बताया कि महेश पहले सकौती में टेलर का काम करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी गीता, दो बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को मोर्चरी भिजवाया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts