spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बिजली ठेकेदार के खिलाफ दुकानदारों में रोष

मेरठ: बिजली ठेकेदार के खिलाफ दुकानदारों में रोष

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी मेले में बिजली ठेकेदार के खिलाफ दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि नौचंदी मेले में बुलंदशहर और अलीगढ़ की नुमाइश से भी महंगी बिजली दी जा रही है। उधर, इस मामले में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है।

जांच के लिए पहुंचे एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी का दुकानदारों ने घेराव कर अपनी बात रखी। एडीएम ने आश्वासन दिया कि वे जांच कर रिपोर्ट देंगे और उचित कार्रवाई होगी। उधर, एडीएम ने इस मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी कर सारे रिकार्ड तलब किये हैं। दुकानदारों और पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि नौचंदी मेले में बिजली ठेकेदार की मनमानी चल रही है।
इस वर्ष नगर निगम की ओर से मेले का आयोजन हो रहा है। दुकानदारों से 19 हजार 800 रुपये और जीएसटी के साथ प्रति किलोवाट की दर से वसूली हो रही है। अलीगढ़ की नुमाइश में 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट ही चार्ज किया गया। इसी तरह दुकान आवंटन के समय भी 1420 रुपये प्रति 20 वाट की दर से रसीद काटी जा रही है। पूर्व विधायक और दुकानदारों ने यह भी कहा कि बिजली ठेकेदार पैसों की कोई रसीद भी नहीं दे रहा है। इसी तरह झूले, पार्किंग के ठेकों में भी जीएसटी और मनोरंजन कर की चोरी हो रही है।

दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली रात में मनमर्जी से काटी जा रही है। जिसके कारण कई बार अंधेरा छा जाता है। पूर्व विधायक ने इस मामले में मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त, जीएसटी अपर आयुक्त और मनोरंजन कर अधिकारी से जांच की मांग की है। इसको लेकर डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने जांच शुरू कर दी है।

नौचंदी मेले में बिजली ठेकेदार के खिलाफ शिकायत हुई है। शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर सारे रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है। -सूर्यकांत त्रिपाठी, एडीएम वित्त

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts