Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा: मेट्रो अस्पताल के फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी आग, दमकल की तीन...

नोएडा: मेट्रो अस्पताल के फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

-

– आधा घंटे में आग पर पाया काबू, शॉट सर्किट बताई गई वजह, नहीं फंसा कोई मरीज।

नोएडा। सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग यहां फिजियोथेरेपी विभाग में लगी। आग सुबह करीब आठ बजे लगी। जिस समय आग लगी यूनिट बंद थी। सीएफओ ने बताया कि फिजियोथेरेपी यूनिट मेन अस्पताल से अलग है। इसलिए अस्पताल की मुख्य इमारत में धुआं नहीं भरा। मौके पर तत्काल दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया। जब हम लोग यहां पहुंचे अस्पताल के स्टॉफ आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी यूनिट सुबह 10 बजे खुलती है। ऐसे में वहां अंदर कोई नहीं थी।

संभवता मंगलवार को यूनिट बंद करने के दौरान कोई उपकरण आॅन रह गया था। इस कारण शॉट सर्किट हुआ आग लग लगी। आग बुझाने के बाद स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम का प्रयोग कर धुएं को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि आग में किसी मरीज को कही शिफ्ट नहीं किया गया। आग लगने के और क्या कारण हो सकते है इसकी जांच भी की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts