HomeEducation Newsपुलिस मॉडर्न स्कूल 6वीं वाहिनी पीएसी में  हुआ समर कैंप

पुलिस मॉडर्न स्कूल 6वीं वाहिनी पीएसी में  हुआ समर कैंप

-

अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन भी हुआ 


शारदा रिपोर्टर मेरठ।  प्रेमचंद, आईपीएस 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ की अध्यक्षता में संचालित पुलिस मॉडर्न स्कूल में ग्रीष्म काल अवकाश के उपलक्ष्य  में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।

 समर कैंप” मैं विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां कराई गई जिनमें परामर्श सत्र, सामाजिक विज्ञान मॉडल, विज्ञान मॉडल, सुलेखन, अबेकस तथा वैदिक गणित, नृत्य व संगीत, कला और शिल्प, योग व ध्यान, अंग्रेजी वर्तनी एवं उच्चारण तथा बिना आग जलाई भोजन बनाना जैसी गतिविधिया सम्मिलित की गई। इन गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास, चनात्मक तथा सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया। प्रस्तुत गतिविधियों में विद्यालय के 295 छात्र सम्मिलित हुए । आज समर कैंप का समापन हुआ।

इसी दिन विद्यालय में अभिभावक शिक्षक सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें अभिभावकों को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के ग्रीष्मावकाश गृह कार्य से संबंधित तथा छात्रों की प्रथम सामयिक परीक्षा (PD-1) व पाठ्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के समय प्रबंधन, स्वास्थ्य और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य  लीना शर्मा व विद्यालय प्रशासन द्वारा इस समर कैंप को अत्यंत सफल और ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने के लिए शिक्षकों व छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts