HomeCRIME NEWSAzamgarh Murder: छत पर सो रही महिला को धारदार हथियार से काटा,...

Azamgarh Murder: छत पर सो रही महिला को धारदार हथियार से काटा, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी

-

  • मच्छरदानी लगाकर छत पर सो रही थी, पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची।

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में बुधवार की सुबह छत पर सो रही महिला का रक्तरंजित शव मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।

बीती रात 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी प्रतिदिन की तरह अकेले छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्त तिवारी होमगार्ड हैं। वे रात की ड्यूटी करने के लिए गए थे। बुधवार की सुबह जब वह ड्यूटी से लौटे तो उन्होंने दरवाजा न खुलने पर आवाज लगाई।

अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। तो रामदुलारी का रक्त रंजित शव देखा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और चारो तरफ खून फैला हुआ था। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने हमलावर के साथ जमकर मुकाबला किया था।

मृतका के सात बेटियां और एक बेटा है। इसमें पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दो बेटियां ननिहाल गई थीं और बेटा बाहर था। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवां मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts