HomemausamMeerut Weather: मौसम का बदला मिजाज मेरठ में 52.2 मिमी बारिश, तापमान...

Meerut Weather: मौसम का बदला मिजाज मेरठ में 52.2 मिमी बारिश, तापमान गिरा

-

  • मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 28 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रविवार सुबह बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। 52.2 एमएम बारिश होने के चलते दिन का तापमान 35 डिग्री से घटकर 29 डिग्री पर आ गया। दिन भर बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने 28 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई है।

मई महीने में मेरठ में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज आंधी के साथ बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। शनिवार का दिन भी गर्म रहा, उमस के चलते लोग परेशान रहे।

रविवार की सुबह मौसम में फिर बदलाव आया। बिजली की चमक के साथ तेज हवा चली। बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से छह डिग्री तापमान नीचे आ गया।

रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार सुबह भी हवा में ठंडक और नमी ने अच्छा अहसास कराया। लेकिन बाद में चटक धूप ने उमस से लोगों का पसीना निकाल दिया। जिससे लोग परेशान नजर आए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 28 मई तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। तेज हवा और आंधी के साथ मौसम बदलेगा।

10 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक बारिश की बात करें तो मेरठ में 52.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts