spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutचाय है आपसी संवाद का बेहतर माध्यम: अश्वनी त्यागी

चाय है आपसी संवाद का बेहतर माध्यम: अश्वनी त्यागी

-

  • अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर कुटिया पर चाय पार्टी के दौरान बोले भाजपा एमएलसी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी अश्वनी त्यागी ने शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ कुटिया पर चाय पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपसी संवाद का चाय से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कई लोग अपने दिन की शुरूआत चाय से करते हैं। जो लोग रेगुलरली चाय पीते हैं, उन्हें अपना दिन चाय के बिना अधूरा लगता है। उन्होंने कहा कि वो मेरठ प्रवास के दौरान घर के बजाए यहां कुटिया पर आकर चाय पीना पसंद करते हैं। ताकि अपने शहर के लोगों से सुविधा के साथ संवाद स्थापित कर सकें।

इस दौरान डा. राजीव तेवतियां ने कहा कि सही मात्रा में और सही तरीके से चाय पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। चाय पीने से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चाय का सेवन किया जा सकता है।

चाय को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज पर काबू पाने के लिए भी चाय को कंज्यूम किया जा सकता है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए भी चाय को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

वहीं भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद ललित नागदेव ने बताया कि पहले अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को 15 दिसंबर के दिन मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र हर साल 21 मई को इस दिन के तौर पर मनाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर देशों में चाय का उत्पादन मई में शुरू होता है।

इस दौरान पूर्व डीआईजी स्टाम्प अजय त्रिपाठी, भाजपा के जिला महामन्त्री अंकुर मुखिया, पूर्व पार्षद सौरभ गौड, पूर्व सीओ रमेश चंद्र, प्रोफेसर कृष्ण यादव, खेल उद्यमी मनीष शर्मा, एडवोकेट गौरव सैन और वाशु धवन आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts