HomeकारोबारUS Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 85.55...

US Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 85.55 प्रति डॉलर पर

-

US Dollar/Indian Rupee: घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 85.55 प्रति Dollar पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में Rupee 85.47 प्रति Dollar पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 85.55 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.42 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.36 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 55.37 अंक की बढ़त के साथ 82,114.79 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 10.65 अंक चढ़कर 24,956.10 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts