Friday, June 20, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutराजीव गांधी के बलिदान दिवस पर मेरठ से दिल्ली रवाना हुई पदयात्रा

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर मेरठ से दिल्ली रवाना हुई पदयात्रा

– इंदिरा चौक से वीर भूमि तक तीन दिन का कार्यक्रम, 21 मई को पहुंचेगी पदयात्रा

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कांग्रेस सेवा दल ने सोमवार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 34वें बलिदान दिवस पर मेरठ से दिल्ली के लिए पदयात्रा का प्रारंभ किया। यह यात्रा इंदिरा चौक मेरठ से शुरू होकर वीर भूमि दिल्ली तक जाएगी। दिल्ली पहुंचकर यात्रा 21 मई को समाप्त होगी। इस दौरान विभिन्न शहर व देहात से होते हुए यात्रा निकलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों का बखान करेंगे।

इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पदयात्रा में कार्यकतार्ओं का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि, पदयात्रा में जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ता को साधुवाद हैं कि, वह कांग्रेस कि उच्च परम्पराओ को आज बहुत निरवाह कर रहे। पदयात्रा और उपवास कांग्रेस के मूल सिद्धांतो में शामिल है।

सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि, देश में कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र कि नींव को मजबूत किया है। विनोद सोनकर के नेतत्व में पदयात्रा करने वालों में मुख्य रूप से नईम राणा, अनिल प्रेमी, सुशील सैनी (पूर्व पार्षद), इकराम चौधरी (पार्षद)सरताज चौधरी, महरुद्दीन चौधरी, राहत अली, प्रवीण जाटव, फुरकान अंसारी, अमरोश कुमार, मुस्तकीम, पवन थापा, जगदीश माथुर,अथर अली, आरिफ राजपूत, यासीन अंसारी, राकेश कुमार आदि शामिल है।
इस दौरान पदयात्रियों का शहर घंटाघर पर मासूम असगर, हाजी इशरत आदि कार्यकर्ताओ ने पद यात्रियों को फूल माला पहनाकर किया।

पद यात्रा ने मेट्रो प्लाजा स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा इन्द्रा चौक से आरम्भ होकर परतापुर होते मोदी नगर, शाहदरा होते हुऐ नई दिल्ली होते हुये वीर भूमि राजीव जी कि समाधि पर 21 मई को सम्पन्न होगी।

इंद्रा चौक से पदयात्रिओ को महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान,महेंद्र गुजर्र, रोहित पारासर,कमल जायसवाल, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया,मॉनिंदर सूद, पीयूष रस्तोगी, डॉ अशोक आर्य,जीतेन्द्र चौधरी, हरिकिशन प्रजापति, अशोक शर्मा,रोबिन नाथ गोलू,अवध बिहारी सक्सेना उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments