HomeTrendingGold Price Today 19th May 2025: फिर चढ़ा सोने का भाव, जानिए...

Gold Price Today 19th May 2025: फिर चढ़ा सोने का भाव, जानिए क्या हैं गोल्ड-चांदी की कीमत

-


Gold & Silver Rate Today: आज यानि 19 मई 2025 को सोने की कीमत एक बार फिर बढ़ती देखी गई है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत में 700 रुपये से भी ज्यादा बढ़ोतरी आई है, बीते दिनों सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि, आज सोने के भाव फिर से उछला है। यहां पढ़िए 19 मई 2025 को सोने और चांदी का दाम क्या है?

19 मई 2025 को गोल्ड के दाम में लंबे समय बाद बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये बढ़ोतरी एमसीएक्स यानी Multi Commodity Exchange में देखी गई है। एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने के भाव में सुबह 10.16 बजे 724 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है।

सोने की कीमत

19 मई 2025 सोमवार के दिन सुबह 10.18 बजे 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 93024 रुपये है। इसने अब तक 92800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं ये 93196 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अब तक हाई रिकॉर्ड बना चुका है, इससे पहले 16 मई शुक्रवार के दिन एमसीएक्स में सुबह 9:42 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 92,859 रुपये पहुंच गया था। उस दिन भी सोने के भाव ने 93,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड दर्ज किया था।

चांदी का भाव

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 95,499 रुपये चल रहा है। इसने अब तक 95,640 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 1 किलो चांदी 95,499 रुपये अब तक का लो रिकॉर्ड भी बन चुका है।

कब बढ़ते हैं दाम?

भारत ने गोल्ड और चांदी सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदा जाता। इसे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई है। उत्सव या शादी के सीजन में सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखी जाती है। क्योंकि इस समय इनकी सबसे ज्यादा मांग रहती है।

वहीं विदेशी अर्थव्यवस्था में जब-जब संकट आता है, तब-तब लोग गोल्ड और चांदी की तरफ अपना रूझान करते हैं। गोल्ड और चांदी के सिक्के के अलावा लोग अलग-अलग गहनों में भी निवेश करते हैं। गोल्ड की बढ़ती कीमत और महंगाई को देखते हुए लोग आज डिजिटल गोल्ड की तरफ भी बढ़ने लगे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts