HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16...

US Dollar/Indian Rupee: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर

-


मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और एफआईआई की मजबूत लिवाली के चलते Rupee सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी Dollar के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मुद्रा के सीमित दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के अमेरिका की निवेश श्रेणी की रेटिंग को कम करने के कारण भी निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 85.43 पर खुली। इसके बाद रुपया बढ़कर 85.41 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 85.57 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.81 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.43 प्रतिशत गिरकर 65.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts