HomeCRIME NEWSSaharanpur police encounter: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक...

Saharanpur police encounter: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक फरार

-

– पुलिस को देखते ही चला दी थी गोली, काउंटर फायरिंग करने पर हत्थे चढ़ा बदमाश


सहारनपुर। दिन निकलते ही पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोकश को अरेस्ट किया है। बदमाश ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी थी। जिसके बाद पुलिस ने काउंटर फायरिंग की। इससे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया है। मामला थाना बेहट क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 12 मई की सुबह थाना प्रभारी बेहट अपनी टीम के साथ पिठोड़ी मौड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम लंढोरा चौक की ओर से एक काले रंग की सेन्ट्रो कार आती दिखाई दी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

पुलिस को दोनों पर शक हुआ और उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और कार से भाग निकले।
पुलिस ने तुरंत पीछा किया। भागते हुए बदमाश मंढ़ोरा की ओर खड़ंजे के रास्ते भागे, लेकिन उनकी कार कीचड़ में फंस गई। कार फंसने पर उन्होंने कार वहीं छोड़ दी और दोबारा पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग आॅपरेशन चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान फैजान रूप में हुई है। घायल फैजान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक सैंट्रो कार बरामद की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts