HomeCRIME NEWSअवैध हथियारों के साथ दो बदमाश पकड़े

अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश पकड़े

-

– बुलंदशहर के दोनों आरोपियों से तमंचा, कारतूस और पिकअप बरामद


गौतमबुद्धनगर। कमिश्नरेट में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। जेवर कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर थोरा गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के सरावा गांव के रहने वाले हैं। पहला आरोपी जाहिद का बेटा दानिश है। दूसरा आरोपी असलम का बेटा अब्दुल है। तलाशी के दौरान दानिश से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अब्दुल से भी एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपियों के पास से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।

जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts