spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingGold Price: सोने के दाम में आई गिरावट, जानिए कितने रुपये सस्ता...

Gold Price: सोने के दाम में आई गिरावट, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

-


Gold Rates Today 12th May: आज यानि सोमवार के दिन सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स में सोने की कीमत 2 फीसदी भी ज्यादा गिरी है, चलिए आज के सोने और चांदी के दाम जानते हैं।

एक तरफ जहां जेनेवा में पिछले दो दिनों तक चली लंबी बैठक के बाद अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक समझौते पर सहमति बन गई तो वहीं दूसरी सीजफायर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव कम हो गया है। इसके बाद सोमवार को डॉलर में मजबूती के बीच सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

सोने के दाम में गिरावट, 2% से ज्यादा लुढ़का

सोमवार को सोने का भाव काफी ज्यादा लुढ़का है। बीते दिनों सोने का दाम लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि, आज 12 मई का दिन काफी शुभ है। जहां एक तरह शेयर बाजार में पॉजिटिव ट्रेडिंग हो रही है। वहीं सोने के दाम ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दाम बढ़ने से पहली खरीदारी कर लें। चलिए अब सोने की कीमत जानते हैं।

Gold Price Today: क्या है आज सोने का दाम?

एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सोने का भाव अभी सुबह 10.16 बजे 2584 प्रति 10 ग्राम गिरा है। 12 मई के दिन सोने की कीमत में 2.68 फीसदी की गिरावट आई है। सुबह 10.17 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं ये अब तक 93,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 95.500 रुपये प्रति 10 ग्राम आज का हाई रिकॉर्ड है।

Silver Rate Today: कितना है चांदी का भाव?

एमसीएक्स में आज चांदी के भाव का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है।

24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट का मतलब क्या है?

आमतौर पर सोना तीन अलग-अलग कैटेगरी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। 24 कैरेट को शुद्धता के मामले में सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें 99 फीसदी सोना मिला होता है। जिसकी वजह से ये काफी लचीला होता है। यहीं कारण है कि इसका इस्तेमाल गहना बनाने में नहीं किया जाता।

इसके साथ ही 22 कैरेट सोने में लगभग 90 फीसदी सोना होता है। इसके अलावा इसमें अन्य धातुओं का मिश्रण मिला होता है। 22 कैरेट ,24 कैरट सोने के मुकाबले ज्यादा मजबूत माना जाता है। इसी वजह से गहने बनाने के लिए 22 कैरेट का उपयोग होता है।

18 कैरेट सोना सबसे सस्ता होता है। क्योंकि इसमें 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सबसे कम मात्रा में सोना मिला होता है। बढ़ते सोने की कीमत के समय निवेशक 18 कैरेट सोना लेना पसंद करते हैं। हालांकि इसकी शुद्धता सबसे कम होती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts