HomeEducation Newsसीसीएसयू में हुआ नागरिक सुरक्षा अभ्यास

सीसीएसयू में हुआ नागरिक सुरक्षा अभ्यास

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन सभागार में नागरिक सुरक्षा अभ्यास एवं पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मेरठ जनपद के जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एनसीसी, उच्च शिक्षा विभाग, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, अपर नगर मजिस्ट्रेट (सिविल लाइंस)  पंकज राठौर, क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस)  अभिषेकतिवारी, थाना मेडिकल प्रभारी निरीक्षक  शीलेश कुमार, प्रो. मृदुल गुप्ता (प्रो-वाइस चांसलर),  धीरेंद्र कुमार वर्मा (रजिस्ट्रार), प्रो. भूपेंद्र सिंह (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), प्रो बीरपाल सिंह (कुलानुशासक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की ओर से इंजीनियर प्रवीण पवार (मीडिया सेल सदस्य) तथा सिविल डिफेंस वार्डन की ओर से उप प्रभागीय वार्डन गलेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. बीरपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts