HomeTrendingएनएसए अजीत डोभाल ने पीएम मोदी से दूसरी बार की मुलाकात, पाकिस्तान...

एनएसए अजीत डोभाल ने पीएम मोदी से दूसरी बार की मुलाकात, पाकिस्तान के साथ तनाव को लेकर बैठकें तेज

-


एजेंसी, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। इस बीच एनएसए अजित डोभाल पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री के आवास पर ये मुलाकात हुई है।

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की रणनीति तैयार करने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस हमले के बाद से लगातार उच्च-स्तरीय बैठकों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने अजित डोभाल से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य सरकारों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित करने से एक दिन पहले हुई है।

पिछले कुछ दिनों में नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुखों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं, जिससे लश्कर आतंकी समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने डोभाल और जनरल चौहान से मुलाकात की और सशस्त्र बलों को भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के ‘तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी आजादी’ दी। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत में ये सबसे भयानक आतंकवादी घटना थी, इस आतंकवादी हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts