Homemausamवेस्ट यूपी में हीट वेव का अलर्ट, पारा 41 के पार

वेस्ट यूपी में हीट वेव का अलर्ट, पारा 41 के पार

-

– तीन दिन चरम पर रहेगी गर्मी, राहत के नजर नहीं आ रहे कोई आसार।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। आगामी तीन दिन तक गर्मी चरम पर रहेगी। मौसम विशेषज्ञों ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना रूप दिखा दिया है आगामी तीन दिन तक गर्मी पूरे चरम पर रहेगी और दिन में चलने वाली हीट वेव भी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तीन दिन कोई राहत के आसान नहीं हैं।

शनिवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दिया। हवा की रफ्तार कम होने के साथ सूरज की तपिश के साथ मौसम बदलता गया और गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर तक गर्मी का रूप और भी ज्यादा बढ़ गया दोपहर के समय सड़कों पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। धीरे-धीरे बढ़ता तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी तीन से चार दिन गर्मी से राहत की असर कम ही दिखाई दे रहे हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि तीन दिन तक गर्मी पूरे चरम पर रहेगी और हीट वेव लोगों को झुलसाएगी।
कई जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है कि गर्मी और तेजी से बढ़ती दिखाई देगी। गर्मी के अलावा प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। मेरठ की एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज की गई है, जिससे यहां की हवा भी खराब हो रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts