HomeCRIME NEWSमेरठ: होटल पर खाने का बिल मांगने पर बदमाशों ने किया हमला,...

मेरठ: होटल पर खाने का बिल मांगने पर बदमाशों ने किया हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

-

  • मालिक की गैरमौजूदगी में होटल के भीतर और बाहर तोड़फोड़, कार के शीशे तोड़े।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक खाने के होटल पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। होटल मालिक अभिषेक कौशिक की गैरमौजूदगी में हुई। इस घटना में आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कार को भी चकनाचूर कर दिया।

घटना शुक्रवार की देर शाम की है। मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी अभिषेक कौशिक होटल का सामान लेने मार्केट गए थे। इसी दौरान भूडभराल का रहने वाला अनुभव अपने एक साथी के साथ होटल पहुंचा। दोनों ने होटल मालिक के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने जब बताया कि वह मौजूद नहीं हैं, तो दोनों आरोपी भड़क गए।

आरोपियों ने होटल के कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों से अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने होटल पर पथराव किया और ईंटों से अभिषेक की कार को चकनाचूर कर दिया। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अभिषेक होटल पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts