HomemausamWeather News: तापमान पहुंचा 40 के पार, धूप में चलना हुआ मुश्किल

Weather News: तापमान पहुंचा 40 के पार, धूप में चलना हुआ मुश्किल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। अप्रैल का महिना बढ़ने के साथ साथ अब दिन का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण शहरवासी हलकान दिखाई दिए। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही अब धरती भी तपने लगी है और मौसम बदलता जा रहा है। गर्मी के चलते सुबह से ही चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले 5 दिन से लगातार गर्मी का असर बढता जा रहा है।

मंगलवार के बाद बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। जबकि, रात का पारा भी 24 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार गर्मी का प्रकोप अभी ओर बढ़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को दोपहर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। हल्की हवा चलने से मौसम में कुछ बदलाव आया।

लेकिन शाम को सूरज की तपिश बढ़ने से मौसम बेहद गर्म हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार बुधवार को राजकीय मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 58 एवं न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि, मौसम विभाग ने आगामी 5 दिन तक मौसम के गर्म रहने के अलर्ट जारी किया है दिन में लू असर भी दिखाई देगा। जबकि, तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इस बीच प्रदूषण का लेवल भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के आसपास चलने से हवा खराब हो गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts