Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट रद्द, आयोजकों ने बेचे...

Meerut: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट रद्द, आयोजकों ने बेचे लाखों के टिकट, पैसा न लौटाने पर होगी एफआईआर

-

  • जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अनुमति नहीं दी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। यह कॉन्सर्ट आज यानि 19 अप्रैल को रामलीला ग्राउंड में होना था। नोनू पंडित और अरुण राघव इस कार्यक्रम के आयोजक थे। जिला प्रशासन ने विवादों के कारण प्रोग्राम की अनुमति नहीं दी है।
आयोजकों ने बिना अनुमति ही लाखों रुपए के टिकट बेच दिए थे। अब सारे पैसे वापस करने पड़ेंगे। अगर आयोजकों ने पैसे नहीं लौटाए तो उन पर मुकदमा किया जाएगा। आयोजकों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के ही बुक माय शो पर टिकट बेचना शुरू कर दिया था। टिकट की कीमत 799 रुपये से लेकर 2599 रुपये तक रखी गई थी।

टिकट तीन श्रेणियों में थे, जिनमें गोल्ड, प्लैटिनम और वीआईपी में बेचे गए हैं। आयोजकों ने जितने भी टिकट बेचे हैं उनको सभी का रिफंड देना पड़ेगा। अगर पैसा नहीं लौटाया तो मुकदमा किया जाएगा।

इस कांसर्ट के आयोजक नोनू पंडित और अरुण राघव ने कहा कि हमने पूरा सेफ्टी प्लान बनाया था। नोनू पंडित के अनुसार, कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्लान तैयार था। रामलीला ग्राउंड में दो एंट्री गेट और एक एग्जिट गेट बनाने की योजना थी। शो में बाउंसर्स की भी व्यवस्था की गई थी।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अनुमति नहीं दी। जिलाधिकारी ने आयोजकों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति शो करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर टिकट खरीदने वालों को पैसे वापस नहीं किए गए तो आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। टिकट खरीदने वाले लोग अब बुक माय शो की सहायता टीम या आयोजकों से रिफंड के लिए संपर्क कर सकते हैं। समस्या होने पर जिला प्रशासन से भी मदद ली जा सकती है।

कौन हैं सिंगर मासूम शर्मा: मासूम शर्मा हरियाणवी सिंगर हैं। कई म्यूजिक एलबम आ चुके हैं। साथ ही लाइव कांसर्ट भी करते हैं। युवाओं में इस वक्त मासूम शर्मा काफी ट्रेडिंग हैं। हाल ही में अपने विवादित गानों के कारण चचार्ओं में आए मासूम शर्मा के कुछ गानों को बैन भी किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts