HomeAccident Newsमेरठ में मकान गिरने से हादसा, मां और 9 माह की बेटी...

मेरठ में मकान गिरने से हादसा, मां और 9 माह की बेटी की दर्दनाक मौत

-

  • मेरठ में आंधी के दौरान बड़ा हादसा,
  • लिसाड़ी गेट में मकान गिरा,
  • मां और उसकी 9 माह की बेटी की मौत हो गई
  • करीब तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अहमदनगर गली नंबर 15 में आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की छत पर पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से पूरा मकान धराशाई हो गया। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। वहीं करीब तीन लोग घायल है। सभी घायलों को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

अहमदनगर गली नंबर 15 में इंतखाब का मकान है। इंतखाब पावरलूम चलाता है। इंतखाब के बराबर में उसके पड़ोसी आयोग ने अपना दो मंजिल का मकान बनाया हुआ है। मकान की ऊपरी छत पर आयोग ने बाउंड्री की हुई थी। शुक्रवार रात में करीब 9:00 बजे तेज आंधी आने के कारण आयोग के मकान की दीवार इंतखाब के मकान पर गिर गई। जिसके चलते मकान में मौजूद इंतखाब की पत्नी 25 साल की रुखसार और बेटी 9 माह की अमायरा मकान के मलबे में दब गए। जिन्हें लोगों ने किसी तरह निकाल कर संतोष हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया।

 

 

वही हादसे में दिलशाद, अहतेशाम, मोबीना घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं हादसे के बाद पड़ोसी अय्यूब अपने मकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

 

जानकारी मिलने के बाद सीओ कोतवाली, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी सहित के स्थान का फोर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई, रेस्क्यू टीम ने मलबे में और लोगों की तलाश की। लेकिन, मलबे में किसी के न मिलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। हादसे से पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts