Homeउत्तर प्रदेशBulandshahr22 किलो गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, तस्कर गिरोह की एक...

22 किलो गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, तस्कर गिरोह की एक महिला भी पकड़ी

-

– गांजा तस्करी का पदार्फाश, 


बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सलेमपुर पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान 6 तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों में 5 पुरुष और एक महिला शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों से 21.992 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा उनके पास से 3,100 रुपए नकद और एक हुंडई वरना कार भी जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में हापुड़ निवासी रफीक, बुलंदशहर की सन्नो, मेरठ के शाहिद, गाजियाबाद के शहजाद, बुलंदशहर के वाहिद और रवि उर्फ बॉबी शामिल हैं।
जांच में पता चला है कि महिला आरोपी सन्नो का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर पहले से 8 मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। आरोपी वाहिद पर भी जुआ और एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी सलेमपुर लोकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में उप-निरीक्षक मनोज कुमार दीक्षित, शिवोम कठेरिया, सुशील कुमार, कोमल सिंह और सचिन कुमार शामिल थे। साथ ही कांस्टेबल निरवान, महिला कांस्टेबल रूचि और सरोज ने भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts