Homeउत्तर प्रदेशModinagarमोदीनगर में 4 से 6 अप्रैल तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद,...

मोदीनगर में 4 से 6 अप्रैल तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद, पांच जगह रूट डायवर्जन

-

– सीकरी स्थित महामाया देवी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 


मोदीनगर। सीकरी खुर्द स्थित प्राचीन महामाया देवी मेले में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। यातायात पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल रात 8 बजे से 6 अप्रैल तक भारी वाहनों का प्रवेश मोदीनगर में प्रतिबंधित रहेगा।

गाजियाबाद और मेरठ में पांच जगहों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी से भेजा जाएगा। मोदीनगर जाने वाले वाहनों के लिए मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग निर्धारित किया गया है। ईस्टर्न पेरीफेरल से दुहाई होकर मेरठ जाने वाले वाहनों को डासना से होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से गुजारा जाएगा। मेरठ से गाजियाबाद आने वाले वाहनों को मोहिउद्दीनपुर स्थित खरखौदा रोड से हापुड़ होकर जाना होगा। भोजपुर की तरफ से भी भारी वाहनों का मोदीनगर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

चैत्र नवरात्र मेला प्रथम नवरात्रि से नवमी तक चलता है। इस बार मेले में बीस लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

षष्ठी से अष्टमी के दौरान सबसे अधिक भीड़ रहती है। तृतीय तिथि का क्षय होने के कारण इस बार षष्ठी 3 अप्रैल को है। यातायात पुलिस के अपर उपायुक्त ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों से इस विषय में चर्चा की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts