HomeCRIME NEWSअय्याश पति का  वॉट्सऐप हैक कर  पत्नी ने जेल भिजवाया

अय्याश पति का  वॉट्सऐप हैक कर  पत्नी ने जेल भिजवाया

-

खुद को कुंवारा बताकर करता था यौन शोषण


एजेंसी नागपुर। एक महिला ने अपने शौहर की अय्याशी का खुलासा वॉट्सऐप हैक करके उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने दर्जनों महिलाओं का यौन शोषण किया था। आरोपी खुद को कुंवारा बताकर महिलाओं और लड़कियों को झांसे में लेकर उनका यौन शोषण करता था। उसके मोबाइल फोन से वीडियो, फोटो समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

नागपुर की एक 24 वर्षीय महिला अपने शौहर की यौन इच्छाओं से परेशान थी। शौहर उसे पोर्न वीडियो की तरह परफॉर्म करने का दबाव बनाता था। महिला इससे काफी परेशान चल रही थी। उसने पुलिस के पास एक शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि शौहर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसके बाद महिला ने शौहर का वॉट्सऐप हैक करके उसे जेल भिजवाने की ठान ली।
कई महिलाओं का किया शोषण

महिला ने अपने 33 वर्षीय शौहर अब्दुल शरीक कुरैशी उर्फ साहिल का वॉट्सऐप हैक किया। महिला को आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और चैट मिले। कई महिलाओं के साथ उसके रिश्तों का भी खुलासा हुआ। बीवी को यह भी पता चला कि वह लड़कियों को ब्लैकमेल भी करता था। वह खुद को कुंवारा बताता था। महिलाओं से शादी का झूठा वादा करता और मिलने बुलाता। वहां छिपकर आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करता था।

बीवी ने किया संपर्क
महिला का निकाह आरोपित से 2021 में हुआ था। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है। कुरैशी पान की दुकान चलाता है। मामले का खुलासा होने के बाद उसकी बीवी ने सभी पीड़ित महिलाओं से संपर्क किया। इनमें से 19 वर्षीय एक लड़की आरोपित शाहिल के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तैयार हुई। लड़की की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

साहिल शर्मा बनकर दिया झांसा
अब्दुल शरीक कुरैशी ने पिछले साल ‘महाप्रसाद’ कार्यक्रम के दौरान नाम बदलकर 19 वर्षीय लड़की को अपने झांसे में फंसाया था। उनसे अपना नाम साहिल शर्मा बताया था। खुद को कुंवारा बताकर लड़की को होटलों में बुलाया। यहां शादी का वादा करके शोषण किया। पचपौली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बाबूराव राउत ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts