HomeAccident Newsसरयू नदी में नहाते समय डूबे चाचा-भतीज, घटना से मौके पर हड़कंप...

सरयू नदी में नहाते समय डूबे चाचा-भतीज, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया

-


बलिया। मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मनियर क्षेत्र के नौवका बाबा के मेले में आए चाचा- भतीजे सरयू नदी में नहाते समय डूब गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

क्षेत्र के नौवका बाबा के मेले में गोरखपुर से एक बस में सवार होकर श्रद्धालु आए थे। इसमें गोरखपुर थाना थाना क्षेत्र के चौरी चौरा के ग्राम खास डुमरी बसंत टोला निवासी भीम पटेल (30) पुत्र रामआग्रह पटेल व उनका भतीजा बीरु पटेल (15) पुत्र गोविंद पटेल आए हुए थे।

दोनों मंगलवार की सुबह रिगवन घाट पर सरयू नदी के किनारे परिजनों के साथ नहाने गए। इस दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने लगे। लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए।

इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई। कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं वीरू की मां सुनी देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। नदी में शव की तलाश की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts