Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: विद्युत आपूर्ति को लेकर किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट

Meerut: विद्युत आपूर्ति को लेकर किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट

-

– टुकड़ों नहीं बल्कि एक साथ 10 से 12 घंटे ट्यूबवैल विद्युत आपूर्ति की उठाई मांग


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। किसानों ने सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति के नये फरमान पर ऐतराज जताते हुए निर्बाध एक साथ दस से बारह घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई।

कमिश्नरी पर एकत्रित हुए किसान अपनी निजी गाड़ियों ओर ट्रैक्टर ट्रॉली से भरकर पहुंचे। कमिश्नरी तिराहे से पैदल मार्च करकर किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और तपती धूप में खुली जमीन पर 96 वर्षीय बुजुर्ग किसान मेजर सुरेन्द्र सिंह तिरंगा हाथ में लेकर जमीन पर बैठ गए। जिसे देख अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह ने मनाने का प्रयास किया। लेकिन बुजुर्ग किसान नहीं माने उन्हें बैठा देखकर अनुराग चौधरी जिलाध्यक्ष भी जमीन पर बैठ गए और इसके बाद सभी किसान नारेबाजी कर जमीन पर धरना देकर बैठ गए।
किसानों ने अधिकारियों को अपने बीच बैठने का आवाहन किया। जिस पर मुख्य अभियंता चीफ इंजीनियर यदुनाथ ओर अधिशाषी अभियंता दुर्गेश सिंह किसानों के बीच बैठ गए। अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह भी उनके बीच बैठ गए। इस दौरान किसानों ने एकमुश्त 12 घंटे बिजली एवं अन्य समस्याओं को लेकर समाधान की मांग की। जिसपर सभी अधिकारियों ने एक स्वर में समस्या का समाधान लखनऊ स्तर से कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार की आंदोलित किसानों पर की गई कारवाही ओर जेलों में बंद किसानों को तत्काल रिहा किए जाने की मांग से संबंधित ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम सौंपा। इस दौरान सतबीर सिंह महासचिव, अनूप यादव, मेजर चिंदौड़ी, रविन्द्र सिंह, उदयवीर प्रधान, हर्ष चहल , मोनू, सनी, देशपाल, बबलू, विनेश, राजकुमार खटकी, हरेंद्र गुर्जर, प्रिंस चौधरी, गुरदर्शन, मुनीश त्यागी, रोबिन, नरेश त्यागी, सत्येंद्र, नरेश मवाना, सरदार जज सिंह, हरविंदर, बंटी प्रधान, कपिल, देव आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts