Homemausamपारा पहुंचा 38 के पार, दस सालों में सबसे गर्म रहा बुधवार

पारा पहुंचा 38 के पार, दस सालों में सबसे गर्म रहा बुधवार

-

शहरवासियों को होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में कूलर के साथ चलने लगे एसी


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। दिन प्रतिदिन गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मेरठ में बुधवार को गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया, जब दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस तेज गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बुधवार की सुबह से ही मेरठ में तेज धूप खिली रही। हवा की गति धीमी होने के कारण दोपहर के समय गर्मी का एहसास और भी बढ़ गया। रात का तापमान भी बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में अधिकतम आद्रता 87 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 21 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही, शहर की वायु गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है और वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई बढ़कर 212 के स्तर पर पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने मौसम के इस बदलाव पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों में मेरठ के तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 27 मार्च से तेज हवाएं चलेंगी, जिसके कारण दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं। इससे लोगों को वर्तमान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अगले कुछ दिनों तक गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts