Homeउत्तर प्रदेशMeerutवेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

-

– सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला जनवरी और फरवरी माह का वेतन।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मचारियों ने छावनी परिषद् में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नौ सूत्रीय मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा।

जिसमें उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का जनवरी से मार्च माह तक का वेतन देने, नियमित कर्मचारियों की तरह ही उनकी उपस्थिति कार्यालय में समय से मंगाने और प्रतिमाह समय से वेतन का भुगतान करने की मांग की। जनवरी और फरवरी महिने का वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज हुए कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति कार्य स्थल पर दर्ज नहीं की।

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वह की जान से अपने काम को कर रहे हैं बावजूद इसके छावनी परिषद के अधिकारी न केवल उनका वेतन दे रहे हैं। बल्कि, उनका उत्पीड़न भी किया जा रहा है। जिसे सफाई कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने साफ कहा कि, अगर जल्द ही उनका वेतन नहीं मिला तो, वह हड़ताल पर चले जाएंगे।

उन सभी की उपस्थिति हड़ताल समय समाप्ति तक दर्ज कराई जाने पर की जाने की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनका वेतन ट्रेजरी भेज दिया है। साथ ही पटल सहायक नियुक्त कर दिया गया। उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts