Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशतेंदुए के हमले से किशोर सहित चार लोग घायल, पहले भी कई...

तेंदुए के हमले से किशोर सहित चार लोग घायल, पहले भी कई लोग हो चुके हैं घायल

-

– लगातार हमले कर रहा है तेंदुआ


महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे कनमिसवा में तेदुएं ने हमला कर किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। तेदुएं के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक की तेदुएं के हमले में घायलों का इलाज चल रहा है।

इसके पहले, जिले के नेपाल सीमावर्ती ग्राम बसहिया में भी एक तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। युवक गन्ने के खेत में काम कर रहा था तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था।

ऐसे ही जनवरी में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में तेंदुआ घुस गया था। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए थे। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए लोगों ने जाल बिछाया और कड़ी मशक्कत कर खुद उसे दबोचा था। लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई है। तेंदुए की मौत से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts