Homemausamबदला है मौसम का मिजाज, 20 मार्च को मेरठ में बारिश के...

बदला है मौसम का मिजाज, 20 मार्च को मेरठ में बारिश के आसार

-

  • हवा चलने से दो दिन से बदला है मौसम का मिजाज।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। आसपास के जिलों में 20 मार्च को बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आने की संभावना की। वहीं, दो दिन से हवा चलने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

मेरठ में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी तेज धूप से गर्मी का अहसास बढ़ जाता है तो कभी तेज हवा से तापमान में कमी आ जाती है। मंगलवार की बात करें तो मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 64 व न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

इस बदलते मौसम के बीच सुबह के समय लोगों को अभी भी ठंडी का अहसास हो रहा है। रात में पंखा चलाकर सोने वालों को सुबह पंखा बंद करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सुबह दोपहिया वाहन से काम पर जाने वाले भी अभी गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी का अहसास बढ़ना शुरू हो जाता है।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक तापमान बढ़ेगा। 20 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts