HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार पलटी लोगों ने चालक को बचाया

तेज रफ्तार कार पलटी लोगों ने चालक को बचाया

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। बीच बाजार में एक तेज रफ्तार कार अचानक पलट गई। कार की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे में कार का चालक वाहन में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर चालक को कार से बाहर निकाला। इस घटना में चालक को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह घटना रात के समय हुई, जब बाजार में लोगों की आवाजाही थी। कार के पलटने से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी और को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts