Stock Market: हफ्ते के पहले सत्र में शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। निवेशकों को गिरावट के चलते 4 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है और 2025 में पहली बार BSE पर लिस्टेड स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 400 लाख करोड़ से नीचे जा फिसला है। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते के पहले कारोबारी सेशन में भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है।
शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर खुला है। शुरुआती घंटे में ही निवेशकों को 4 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है और 2025 में पहली बार BSE पर लिस्टेड स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 400 लाख करोड़ से नीचे जा फिसला है।
गिरावट के चलते BSE सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि, केवल छह स्टॉक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, Nifty के 50 शेयरों में 38 स्टॉक्स गिरावट के साथ और केवल 12 तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा मारुति, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, आईटीसी और एल एँड टी के शेयर्स से बाजार को सहारा मिल रहा है। इस शेयरों में तेजी देखी जा रही है। जबकि, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जोमैटो. इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस के शेयर गिरावट के कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार में निवेशकों की बिकवाली के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। BSE पर लिस्टेड स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 397.77 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो पिछले सत्र में 402.20 लाख करोड़ रुपये था। यानी आज के सत्र में निवेशकों को 4.43 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, BSE पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 2025 में पहली बार 400 लाख करोड़ के नीचे आ गया है। सितंबर 2024 के अपने हाई से BSE पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा नीचे फिसल चुका है।
बाजार में आज की गिरावट में सबसे बड़ी मार आईटी शेयरों में देखी जा रही है। इसके अलावा बैंकिंग, एनर्जी, ऑयल एँड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप की भी जमकर धुलाई आज के सेशन में हो रही है।