Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrयात्रियों के लिए अच्छी खबर

यात्रियों के लिए अच्छी खबर

-

  • बुलंदशहर, खुर्जा एवं सिकंदराबाद डिपो को मिलेंगी पांच-पांच नई रोडवेज बसें।

बुलंदशहर। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जिले की तीनों डिपो को मुख्यालय से बीएस-6 की लंबे रूट की पांच-पांच नई बसें मिलेंगी। इनमें बुलंदशहर एवं खुर्जा डिपो को बसें मिल चुकी हैं, जबकि सिकंदराबाद डिपो को एक-दो दिन में मिलेंगी।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर डिपो पर निगम की 92 और अनुबंध की 21 बसें शामिल थी। सिकंदराबाद में निगम की 76 बसें है और खुर्जा डिपो में निगम की 96 बसें शामिल हैं। ये बसें कम पड़ने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देख तीनों डिपो के एआरएम ने मुख्यालय पत्र भेजकर नई बसों की मांग की थी। सिकंदराबाद डिपो को बुधवार को कानपुर से बसें प्राप्त हो जाएंगी, जो बृहस्पतिवार शाम तक पहुंचेगी।

बुलंदशहर एवं खुर्जा डिपो को पांच-पांच नई बसें प्राप्त हो गई हैं। इसके बाद बुलंदशहर में निगम की बसों की संख्या 97 तो खुर्जा में 101 हो गई हैं। सिकंदराबाद डिपो को बृहस्पतिवार तक पांच नई बसें प्राप्त होने से कुल बसों की संख्या 81 हो जाएगी। नई बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जाएगा। – दिनेश सिंह, एआरएम बुलंदशहर एवं सिकंदराबाद डिपो।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts