HomeदेशStock market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, जानिए क्या है SENSEX और...

Stock market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, जानिए क्या है SENSEX और NIFTY के हाल

-


एजेंसी, नई दिल्ली। सोमवार को बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सुबह 10 बजे के करीब 516.84 अंकों की भारी गिरावट के साथ 76,862.07 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 171.55 अंक टूटकर 23,259.95 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। तेल और गैस 1.5 प्रतिशत नीचे और रियल्टी इंडेक्स 3 प्रतिशत नीचे है। निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, अदानी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में हैं, जबकि इंडसइंड बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचयूएल लाभ में हैं।

इससे पहले आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार ने जोरदार गिरावट के साथ ओपनिंग की। सेंसेक्स 77,378.91 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 76,629.90 पर खुला और 800 से अधिक अंक से अधिक की गिरावट के साथ 76,535.24 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। निफ्टी 50 23,431.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23,195.40 पर खुला और 250 से अधिक अंक की गिरावट के साथ 23,172.70 के स्तर पर पहुंच गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts