HomeEducation Newsमहावीर विवि में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

महावीर विवि में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय मेरठ के शिक्षा विभाग द्वारा यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रार्यक्रम का शुभारंभ महावीर विश्वविद्यालय की वाईस चेयरपर्सन शीतल कौशिक, मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक यातायात, मेरठ विनय कुमार शाही, प्रशिक्षक मिशिका सोसाइटी मेरठ सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य वक्ता विनय कुमार साही ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों, प्रतिज्ञाओ, प्रबंध तथा समाधान के बारे में उदाहरण देते हुए समझाया और इसका उद्देश्य सम्पूर्ण ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता फैलाना एवं दुर्घटनाओं पर रोकथाम करना है। दूसरे वक्ता सुनील शर्मा द्वारा गुणवत्तापरक हेलमेट तथा सीटबेल्ट के प्रयोग कोने पर जोर दिया व ट्रैफिक लाइट व ट्रैफिक संकेतो के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही छात्र-छात्राओं को मंच पर शपथ दिलाकर यातायात नियम ना तोड़ने की हिदायत दी।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा- विभाग के डीन प्रो॰( डॉ) शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रयास यही होने चाहिए कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस एवं परिवहन विभाग लोगों को जागरूक करता है परंतु हमें खुद सजग रहना चाहिए। तभी हादसों में होने वाली मौतों को हम घटा सकते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष विनोद कोठारी, डॉ ज्योति सिंह, दिनेश कुमार, रोहित मलिक, दानिस्ता , संजय कुमार, अभिषेक शर्मा, डॉ० गीता चौधरी , अनुश्री वर्मा , आरती का विशेष योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts