Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ महोत्सव: आएंगे हेमा मालिनी और कुमार विश्वास, तैयारी में जुटा जिला...

मेरठ महोत्सव: आएंगे हेमा मालिनी और कुमार विश्वास, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

-

  • 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा आयोजन,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ महोत्सव की तैयारी अब प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार देर शाम विक्टोरिया पार्क (भामाशाह पार्क) का डीएम दीपक मीणा ने मेरठ महोत्सव की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया गया। डीएम ने कार्यक्रमों के लिए तैयार किये गये प्लान के अनुसार प्रत्येक चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मेरठ महोत्सव में विविध प्रकार के कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियों को शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भामाशाह पार्क के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू की जाए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मेरठ महोत्सव स्थल में आम लोगों के आगमन एवं प्रस्थान के लिए मार्गों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि मेरठ महोत्सव का आयोजन 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भामाशाह (विक्टोरिया) पार्क में होगा।

निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये डीएम ने नोडल अधिकारियों की ड्यूटी एवं कार्यक्रम की तैयारी के लिए रोस्टर जारी कर कार्रवाई के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि, आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों की सूची जल्द फाइनल करने को कहा गया। बता दें कि, भामाशाह पार्क में होने वाले मेरठ महोत्सव में मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और कवि कुमार विश्वास भी शिरकत करते नजर आएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts