महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 32.18 फीसदी मतदान

Share post:

Date:

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज़ किया गया।

मुंबई में बालीवुड भी दिखा मतदान केन्द्रों पर।

एजेंसी, नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मतदान अभी भी जारी हैं। सुबह 11 बजे तक हुए मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली (30 फीसदी) में हुआ है। वहीं 11 बजे तक सबसे कम मतदान जलगांव में (15.62 फीसदी) हुआ है। इसके अलावा अलावा अहमदनगर में 18.24, औरंगाबाद में 17.45 फीसदी, कोल्हापुर में 20.59 फीसदी, मुंबई सिटी में 15.78 फीसदी और मुंबई सब-अर्बन क्षेत्र में 17.99 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बात अगर 9 बजे तक की मतदान की करें तो मतदान का कुल परसेंटेज 6.61 रहा था।

अगर बात विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज की करें तो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 9 बजे तक कुल 12.33 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि मुंबई सिटी में 6.25 फीसदी और मुंबई सब-अर्बन में कुल 7.88 फीसदी तक मतदान हुआ है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे वैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखने लगी है।

कहा जा रहा है कि 2019 की तुलना में इस बार वोटिंग का परसेंटेज ज्यादा रह सकता है। ऐसा हुआ तो इसका असर चुनावी नतीजों पर भी खास तौर पर पड़ेगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत 1967 में पूरे महाराष्ट्र में 60.5 फीसदी मतदान हुआ था।

वहीं मुंबई में कुल मतदान 67.7 फीसदी रहा था। वहीं अगर बात 1980 विधानसभा चुनाव की करें तो महाराष्ट्र में कुल मतदान 53.3 फीसदी थी वहीं मुंबई में उस दौरान 37.1 फीसदी मतदान हुआ था। 1995 में महाराष्ट्र में कुल मतदान का प्रतिशत 72.0 फीसदी जबकि मुंबई में 59 फीसदी मतदान किया गया था। बात अगर 2019 की करतें तो पूरे महाराष्ट्र में मतदान का कुल प्रतिशत 61 था जबकि मुंबई में पिछले चुनाव में 52 फीसदी मतदान किए गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...

विपक्ष ने हथकड़ी पहन कर किया प्रदर्शन

डिपोर्ट मामले में संसद में विपक्ष का हंगामा एजेंसी नई...

बचपन का सपना पूरा होगा कंगना का

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने फैंस...