Homeन्यूज़देव दीपावली पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

देव दीपावली पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में देव दीपावली का पावन त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। एनसीसी आॅफिसर विजय पाल सांवरिया ने बताया कि 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा दीप माला और रंगोली बनाकर कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया।

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सभी देवतागण स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं और इन दीपों के प्रकाश में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं यह दिन आत्मशुद्धि, शांति और देवत्व का प्रतीक माना जाता है।

विजय पाल सांवरिया के नेतृत्व में सभी कैडेट्स द्वारा महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली पवित्र गगोल तीर्थ पर सरोवर के किनारे भी दीप माला की गई। और सभी ने भगवान से विशेष प्रार्थना की कि उनको अच्छी शिक्षा और अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता करें और उनके जीवन को प्रकाश और दिव्यता से भर दे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने कैडेट्स को बताया कि इस दिन की गई पूजा पाठ से से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts