HomeAccident Newsबेटे पैदा नहीं होने पर दो बेटियों को मौत के घाट उतारने...

बेटे पैदा नहीं होने पर दो बेटियों को मौत के घाट उतारने का आरोप

-

मेरठ– परतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और उसके परिवार वालों पर दो बेटियों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों को बेटी की चाह थी लेकिन उसके बेटे नहीं हुई तो आरोपियों ने उसकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया कविता ने बताया कि उसने आरोपियों की शिकायत थाना पुलिस की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

गांव घोपला की रहने वाली ममता ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले रिठानी के रहने वाले अनिल कुमार के साथ संपन्न हुई थी। पीड़िता ने बताया की शादी के कुछ समय बाद वह गर्भवती हुई इस दौरान उसके पति और ससुराल वालों को किसी तरह जानकारी मिली कि उसके पेट में बेटी है जिसके बाद उसके पति ने उसकी पेट में लात मार दी जिससे बच्चा मिसकैरेज हो गया था।

 

पीड़िता ने बताया कि उसके करीब डेढ़ वर्ष बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया उसके पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बेटे की चाह में बेटियों को पसंद नहीं करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts