HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: 9 साल के मासूम के अपहरण मामले में 2 नाबालिग...

MEERUT CRIME: 9 साल के मासूम के अपहरण मामले में 2 नाबालिग निरुद्ध, बोरे में बंद कर श्मशान में बच्चे को फेंककर भाग गए थे बदमाश

मेरठ में बीते दिनों 8 साल के मासूम का अपहरण कर बदमाशों ने बोरे में बंद कर श्मशान में फेंक दिया था। जिसको लेकर पुलिस ने आज सीसीटीवी की मदद से 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

-

मेरठ– बीते दिनों लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन से बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। बता दें कि 11 और 13 साल के दोनों नाबालिगों ने 9 साल के बच्चे को मदरसे जाते समय रास्ते में से उठाकर अपहरण कर लिया था। अपहरण से पहले दोनों ने बच्चे के साथ मारपीट भी की थी। रास्ते में पीछे से किसी के आने का शक हुआ तो बदमाश बच्चे को बोरे में बंद कर श्मशान घाट में फेंक कर चले गए है।

ये भी पढ़ें- MEERUT CRIME: बच्चे का अपहरण कर बोरे में किया बंद, पकड़े जाने के डर से शमशान में फेंककर हो गए फरार

पास से गुजर रहे राहगीर बोरे में से चीखने चिल्लानें की आवाज हलचल देखकर रूकने लगे। जिसके बाद मासूम को बोरे से निकालकर उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाल बच्चे को लेकर थाने में पहुंचे, जहां उन्होंने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया।

उसी दिन के बाद से ही पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गयी। जिसको बाद आसपास में लगे इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने पड़ोस के दोनों नाबालिग को निरुद्ध कर खुलासा कर दिया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में 11 और 13 साल के दो किशोरों को पकड़ा गया है। किशोर न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की गई है। दोनों ने झगड़े के बाद बच्चे को बोरे में बंद कर फेंक दिया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts