Homeमनोरंजन जगतBollywood Newsऐश्वर्या राय के घर में हुई पार्टी, नहीं पहुंचें अभिषेक

ऐश्वर्या राय के घर में हुई पार्टी, नहीं पहुंचें अभिषेक

-


मुंबई। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता शुरूआत से ही दुनिया के बीच चर्चा का विषय रहा है। शादी से लेकर अब तक कपल की जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा है, उस पर हर किसी की नजर बनी रहती है। पिछले काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। ये सब तब शुरू हुआ जब ऐश्वर्या-अभिषेक अनंत-राधिका की शादी में अलग-अलग पहुंचे। इसके बाद से एक-दो बार छोड़कर कभी साथ नहीं देखा गया।

इस बीच मंगलवार को ऐश्वर्या राय अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों से जूझ रही अभिनेत्री को अपनी बेटी आराध्या बच्चन और उनकी मां बृंदा राय के साथ एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी में भाग लेते देखा गया, लेकिन इस पार्टी में अभिषेक बच्चन दिखाई नहीं दिए। सामने आई फोटो में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या और मां बृंदा राय नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनके कुछ रिश्तेदार उनके साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में आराध्या अपनी स्कूल जर्सी में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो ऐश्वर्या के चचेरे भाई ने शेयर की है, जिनकी बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या शामिल हुई थीं।

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपने दोस्तों और फॉलोअर्स को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने फोटो में एक्ट्रेस और उनके परिवार के लुक पर प्रतिक्रिया दी और सिंपल पहनावे की तारीफ की। वहीं कुछ ने अभिषेक के फैमिली फोटो से गायब होने पर भी सवाल किए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts