spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMEERUT NEWS: दबंगों ने की व्यक्ति के साथ मारपीट, दरोगा पर तहरीर...

MEERUT NEWS: दबंगों ने की व्यक्ति के साथ मारपीट, दरोगा पर तहरीर फड़वाने का आरोप

-

मेरठ – मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि कीर्ति पैलेस पुलिस चौकी के सामने दबंगों ने चौकी इंचार्ज की मौैजूदगी में व्यक्ति को पीट गया। जिससे उनकी नांक की हड्डी टूट गई और ऑख के ऊपर आठ टॉके आये है। गंभीर चोट आने के कारण व्यक्ति घायल हो गया।

मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार ने बताया कि दो दिन पहले (20 अक्टूबर) को पवन कुमार के ऊपर कीर्ति पैलेस के दरोगा गौरव सिंह के सामने आकाश, संजीव व अमित पुत्रगण संजीव सिंघल, अंकित, अमन व मयूर और कार्तिक, सचिन गुर्जर ने एक साथ मिलकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमें आँख व नाक पर गम्भीर चोट आने की वजह से व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिनका इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने मेडिकल पर लिखित में दी थी। लेकिन थाना इन्चार्ज ने तहरीर को जबरन फड़वा दिया। थाना इन्चार्ज ने कहा कि इतने सारे लोगो का नाम मत लिखो और पीड़ित पक्ष को जबरन थाने में बैठाकर अपनी मर्जी से चार लोगो के नाम लिखवाये जबकि जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी आकाश का नाम लिखने को मना कर दिया।

पीड़ित का आरोप है, कीर्ति पैलेस पुलिस चौकी इन्चार्ज गौरव सिंह उपरोक्त हमलावरों से बेहद करीबी सम्बन्ध है जिस कारण उनके खिलाफ दी गयी तहरीर को फड़वा दिया गया और बेहद साधारण धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की न्याय की गुहार लगायी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts