Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबड़ा हादसा : बुलंदशहर में सिलेंडर ब्लास्ट, छत गिरने से बच्चों समेत...

बड़ा हादसा : बुलंदशहर में सिलेंडर ब्लास्ट, छत गिरने से बच्चों समेत 5 की मौत… अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

-

बुलंदशहर – उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर फटने से घर की छत गिर गयी। जिससे मलबे में दबने से परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के आशापुरी कॉलोनी में सलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। धमाका इतना भयंकर था आसपास के इलाके तक इसकी गूंज सुनाई दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है, हादसे में बच्चों व महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम में मलबे से 5 शवों को बाहर निकाला। दमकल विभाग की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मलबे में अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts