Homeदेशमहाराष्ट्र: बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में कई लोगों...

महाराष्ट्र: बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत

-

*समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग !

*लगभग 26 लोगों की मौत!

शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

महाराष्ट्र। बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर से पुणे जा रही एक बस बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास अचानक पलट गई और भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की आग लगने से मौत होने की आशंका हैं और अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस बस में 32 या 33 यात्री सवार थे।

दरअसल बुलढाणा ADM से मिली जानकारी के अनुसार, बुलढाणा बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई।

https://twitter.com/ANI/status/1674937168148705280?t=cB51jDMnYLHCIRB0H0G7cg&s=19

 

https://twitter.com/AHindinews/status/1674971708254744577?t=gVQLEg7w3DOopx-TlL9IXw&s=19

वहीं बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने पहले इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

बुलढाणा पुलिस के एसपी सुनील कडासने ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य वयस्क हैं। हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

ट्रैवल एजेंट विनायक नागपुरे ने बताया कि मेरी वर्धा में पराग ट्रेवल नाम से एजेंसी है। कल मेरे यहां से वर्धा से बस गई थी जिसमें करीब 14 यात्री बैठे थे। मुझे रात में कॉल आई जिसके बाद मुझे इस दुर्घटना का पता चला और मैं वर्धा पुलिस स्टेशन आया। मेरा 6-7 यात्रियों के परिवारजन से संपर्क हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts