Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशफोन पर बात करते हुए ट्रेन की चपेट आया युवक, मौत

फोन पर बात करते हुए ट्रेन की चपेट आया युवक, मौत

-


रामपुर। रामपुर से बरेली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि युवक फोन पर बात करा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। शिनाख्त के बाद जीआरपी पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिलक स्टेशन मास्टर रवि कुमार गुप्ता को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे मिलिट्री बीएसएफ ट्रेन में जवान लखनऊ की ओर जा रहे थे। तभी मिलक में ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना जीआरपी चौकी इंचार्ज को दी। जीआरपी पुलिस ट्रेन के ड्राइवर द्वारा बताएं गए स्थान पर ढूंढने के लिए निकली। पटवाई रेलवे फाटक और रेलवे स्टेशन के बीच मृतक का शव क्षत-विक्षिप्त अवस्था में जीआरपी पुलिस को रेल की पटरियों पर मिला। मृतक की जेब की तलाशी ली। लेकिन कोई भी पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और कुछ देर बाद मृतक के परिजन उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के तिराह गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू शर्मा के रूप में की। मृतक के छोटे भाई दीपक शर्मा ने जीआरपी पुलिस को बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई रिंकू शर्मा है। जो पानी के वाटर कूलर दुकानों पर सप्लाई का काम करता था। बुधवार की शाम वह घर से निकाला, लेकिन वापस नहीं लौटा।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिंकू रेलवे लाइन क्रॉस करते समय फोन पर बात कर रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी नेहा शर्मा और तीन बेटियों को छोड़ गया है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बृहस्पतिवार शाम मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts