HomeDelhi Newsभाजपा को विदा कर रहे भारत के लोग : सिसोदिया

भाजपा को विदा कर रहे भारत के लोग : सिसोदिया

-

  • बोले: हरियाणा के एग्जिट पोल भी यही बात साबित कर रहे हैं

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी को विदा कर रहे हैं। हरियाणा के एग्जिट पोल भी यही बात साबित कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी को देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता की चिंता है।

उन्होंने कहा कि पीएमएलए कानून देश में आतंकवादियों की फंडिंग को रोकने के लिए बनाया गया था लेकिन इसका राजनैतिक दुरुपयोग किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने ऐसे फैसले सुनाए, जिससे ढटछअ की धाराएं कमजोर हो गई हैं। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से इनकी ताकतें कम हो रही हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। वह तो अपने आपको भगवान से भी ऊपर मानते हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज जो संजीव अरोड़ा के यहां रेड पड़ी है, वह हरियाणा के एग्जिट पोल की वजह से हुई है। हरियाणा में लोगों ने इनकी विदाई तय कर दी है। आज नरेंद्र मोदी को देश में महंगाई और बेरोजगारी की चिंता नहीं है। आज देश के लोग इंतजार कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी कब 75 साल के हों और उनकी विदाई हो।

उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हमारे नेताओं को खत्म करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तोता-मैना ईडी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के यहां रेड की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts