HomeCRIME NEWSकाशी के मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवाने वाले अजय शर्मा हिरासत में

काशी के मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवाने वाले अजय शर्मा हिरासत में

बीते दिन काशी के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटाने वाले अजय शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

-

वाराणसी- धर्मनगरी वाराणसी के मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने वाले सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को पुलिस ने बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक अजय शर्मा एक बार फिर मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने के लिए निकले थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अजय शर्मा को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पकड़ा है।

गौरतलब है कि गत रविवार की रात अजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ा गणेश मंदिर समेत 10 जगहों से साईं बाबा की प्रतिमा को हटवाया गया था। साथ ही ने मंदिरों से भी प्रतिमा को जल्द हटाने का ऐलान किया गया था। अजय शर्मा का कहना था कि साईं बाबा की प्रतिमा मंदिरों में नहीं स्थापित हो सकती। यह परंपरा आस्थावान सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए की गई थी। उनका कहना था कि वेद, पुराण और शास्त्रों में भी इसका जिक्र नहीं है। मंदिरों में किसी मृत व्यक्ति की मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती। काशी देवों के देव महादेव भोले नाथ की नगरी है। यहां सिर्फ बाबा विश्वनाथ की आराधना हो सकती है।

साईं मूर्तियों की रक्षा को सामने आया नया संगठन

उधर साईं भक्तों ने भी मंदिर में विराजे बाबा को बचाने के लिए आगे आ गए हैं। बाकायदा बैठक के बाद साईं भक्तों ने साईं सेवक दल बनारस का गठन किया है। यह संगठन मंदिर में स्थापित साईं को हटाने के खिलाफ अब कानूनी ऐक्शन लेगी। बकायदा इसके लिए संगठन के लोग वाराणसी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर इसकी लिखित शिकायत करेंगे। साईं सेवक बनारस दल के अध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियों को हटाकर कुछ लोग बनारस और देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। आगे से किसी भी मंदिर से साईं बाबा की प्रतिमा न हटाई जाए इसके लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर से निवेदन किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts