HomeCRIME NEWSससुराल वालों पर जहर देने का आरोप, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई...

ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

-

मेरठ- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित तारापुरी की रहने वाली विवाहिता की शादी 3 साल पहले शौकत कॉलोनी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को परेशान करने लगे आरोप है कि 22 तारीख को सितंबर को पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ दे दिया था। हालत गंभीर होने पर उसके मायके वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर पीड़ित परिवार के लोग बृहस्पतिवार को एसएससी ऑफिस पहुंचे और कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया।

तारापुरी की रहने वाली रबीना की शादी शौकत कॉलोनी के रहने वाले शिबू के साथ तीन साल पहले हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही रबीना के ससुराल वालों ने इसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह लगातार दहेज की मांग करते रहते हैं। दो बार 50-50 हजार रूपए भी दे चुके हैं। आरोप है कि 22 सितंबर को पति शिबू ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर रवीना को जहरीला पदार्थ पिला दिया था, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई थी। मायके वालो ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी को लेकर पीड़िता ने अपने परिवार वालों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts