HomeTrendingबैरियर तोड़कर किसान दिल्ली में घुसे

बैरियर तोड़कर किसान दिल्ली में घुसे

-


एजेंसी, साहिबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने आज यानी बुधवार सुबह यूपी गेट पर हवन किया। इसके बाद किसान बैरियर को तोड़कर दिल्ली में घुस गए हैं।
यूपी गेट पर बैरियर लगाकर गाजियाबाद लिंक रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। किसानों ने आज सुबह पहले यूपी गेट पर हवन किया और फिर यहीं पर बैठ गए थे।

किसान डाबर तिराहे से दिल्ली जाने वाली लिंक रोड यूपी गेट पर बैठे हुए थे। इस रोड से दिल्ली जाने वाले वाहनों को पुलिस ने एनएच-9 की तरफ डायवर्ट कर दिया है। आज किसानों ने यूपी गेट पर हवन किया। उनके यूपी गेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने लिंक रोड को डायवर्ट करने के लिए बैरियर लगा दिए थे। यूपी गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

किसानों को एनएच-9 व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनके लिए लिंक रोड ओवरब्रिज के नीचे बैठने की व्यवस्था की गई। इस यात्रा के समर्थन में हवन कर पुराने प्रदर्शन के संघर्ष को याद करेंगे। यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी ने बताया कि किसान यहां हवन करने के बाद अपनी मांगों को रखेंगें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts