spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशझारखंड में भाजपा का जदयू और एजेएसयू से गठबंधन

झारखंड में भाजपा का जदयू और एजेएसयू से गठबंधन

-


रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने गठबंधन को मजबूत कर लिया। भाजपा अपने सहयोगियों को साथ लेकर मैदान में उतरेगी।

जनता दल (यूनाइटेड) और आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के साथ भाजपा का गठबंधन लगभग तय हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव में जनता दल (यू) और आजसू पार्टी के साथ गठबंधन होगा। सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि 1-2 सीटों पर चर्चा बाकी है। पितृ पक्ष खत्म होने के बाद हम गठबंधन की घोषणा करेंगे। जनता दल (यूनाइटेड) और आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) की राज्य में भूमिका महत्वपूर्ण है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग चुनाव की तारीख तय करेगा, वहीं भाजपा चुनावी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यहां बता दें कि इन गठबंधनों का लक्ष्य झारखंड में बीजेपी की स्थिति को मजबूत करना है। असम के मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि झारखंड में जनता की भावना बदलाव की ओर झुक रही है, यह दशार्ता है कि भाजपा को मौजूदा सरकार को चुनौती देने और नए नेतृत्व की पेशकश करने का अवसर दिख रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts